21 मई को रिलीज़ होगा बॉबी देओल स्टारर बंदर का धमाकेदार ट्रेलर!

21 मई को रिलीज़ होगा बॉबी देओल स्टारर बंदर का धमाकेदार ट्रेलर!
Advertisements

21 मई को रिलीज़ होगा बॉबी देओल स्टारर बंदर का धमाकेदार ट्रेलर!

 

निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी बंदर का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे, उनके साथ एक दमदार एन्सेम्बल कास्ट भी शामिल है। बहुप्रतीक्षित यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Advertisements

बंदर 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है और फिल्म से सामने आने वाला हर नया अपडेट दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की पहली साथ में फिल्म होने की वजह से इसे लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। फिल्म के धमाकेदार टीज़र और पहले गाने ने इसकी रफ, इंटेंस और पूरी तरह अस्त-व्यस्त दुनिया की झलक दिखाई थी, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी।

 

 

जैसे-जैसे रिलीज़ डेट करीब आ रही है, फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स 21 मई को बंदर का ग्रैंड और एक्सप्लोसिव ट्रेलर रिलीज़ करने की तैयारी में हैं।

 

फिल्म के टीज़र ने बॉबी देओल के वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार लुक, डार्क विजुअल्स, इमोशनल कैओस और फिल्म की अनप्रेडिक्टेबल दुनिया को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। अब ट्रेलर से दर्शकों को फिल्म की इस इंटेंस दुनिया की और बड़ी झलक मिलने की उम्मीद है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

 

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी चर्चित कहानियां लिख चुके सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई बंदर वैसी ही डार्क, बेबाक और असहज करने वाली फिल्म बताई जा रही है, जैसी फिल्मों के लिए अनुराग कश्यप जाने जाते हैं। यह फिल्म दर्शकों को क्या सोचना है यह नहीं बताती, बल्कि उन्हें अपनी दुनिया से नज़रें हटाने का मौका ही नहीं देती।

 

फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसे निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स ने ज़ी स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *