Delhi Double Murder: चचेरा भाई ही निकला कातिल, मां-बेटे की बेरहमी से हत्या के बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए सनसनीखेज
डबल मर्डर केस का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है।
मां और 13 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं,
बल्कि महिला का चचेरा भाई निकला।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
🔪 चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वार
मृतक महिला शारदा साहू (38) और उनके बेटे
खुशहाल (13) की बुधवार देर रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार शारदा के शरीर पर 10 से ज्यादा और बेटे के शरीर पर 8 से ज्यादा चाकू के घाव मिले।
🚔 पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी
दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने
आरोपी सौरभ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी,
जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
💰 लूटपाट के लिए किया गया कत्ल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने
लूटपाट के मकसद से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
घर से नकदी और गहने गायब मिले हैं।
बताया जा रहा है कि परिवार ने हाल ही में बड़ी रकम की कमेटी छुड़ाई थी।
📹 घर में खून से लथपथ मिले शव
जब मृतका के पति विष्णु साहू रात में घर पहुंचे,
तो बाहर से दरवाजा बंद मिला।
अंदर जाकर उन्होंने देखा कि पत्नी और बेटे के शव किचन में खून से लथपथ पड़े थे।
घर में टीवी चल रही थी और लाइट जली हुई थी।
⚠️ CCTV और फॉरेंसिक जांच जारी
पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम मौके से सबूत जुटाने में लगी है।
आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं
Delhi double murder,
Govindpuri murder case,
mother son murder,
Delhi crime news,
Saurabh arrested,
police encounter Delhi,
Govindpuri news,
double murder case,
Delhi latest crime,
breaking crime news



