पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी से जनता परेशान
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा देखने को मिला है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में करीब 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जिससे आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई जिलों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बढ़ती कीमतों ने टैक्सी चालकों, ट्रांसपोर्टरों और आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लोगों का कहना है कि तेल महंगा हो रहा है लेकिन आमदनी वही की वही है।
शिमला में आज के नए रेट
- पेट्रोल: 102.52 रुपये प्रति लीटर
- डीजल: 94.50 रुपये प्रति लीटर
पहले शिमला में पेट्रोल 99.96 रुपये और डीजल 91.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। यानी एक ही दिन में पेट्रोल 2.56 रुपये और डीजल 2.64 रुपये महंगा हो गया।
हिमाचल के अन्य जिलों में नए दाम
कांगड़ा
- पेट्रोल: 101.54 रुपये
- डीजल: 93.58 रुपये
धर्मशाला
- पेट्रोल: 102.81 रुपये
- डीजल: 93.78 रुपये
- एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल: 110 रुपये प्रति लीटर
मंडी
- पेट्रोल: 101.59 रुपये
- डीजल: 93.62 रुपये
कुल्लू
- पेट्रोल: 102.58 रुपये
- डीजल: 94.60 रुपये
हमीरपुर
- पेट्रोल: 100.84 रुपये
- डीजल: 92.90 रुपये
ऊना
- पेट्रोल: 100.30 रुपये
- डीजल: 92.43 रुपये
सिरमौर
- पेट्रोल: 102.06 रुपये
- डीजल: 94.06 रुपये
सोलन
- पेट्रोल: 99.42 रुपये
- डीजल: 91.18 रुपये
महंगाई बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब हर जरूरी सामान पर दिखाई देगा। बस किराया, मालभाड़ा और खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ेंगी।
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीटीओ चौक पर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की और कहा कि लगातार बढ़ती कीमतें जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही हैं।



