‘मुझे जलन होती है…’ CM विजय को लेकर पवन कल्याण का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा’

‘मुझे जलन होती है…’ CM विजय को लेकर पवन कल्याण का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा’
Advertisements

‘मुझे जलन होती है…’ CM विजय को लेकर पवन कल्याण का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा’

Pawan Kalyan On Vijay: अभिनेता से नेता बने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने साउथ की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें विजय से “जलन” होती है क्योंकि उन्होंने बेहद कम समय में राजनीति में बड़ी सफलता हासिल कर ली।

दरअसल, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्र कझगम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु की सत्ता पर कब्जा जमाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार विजय और पवन कल्याण की तुलना हो रही है।

‘उन्होंने आसानी से जीत हासिल कर ली’

एक कार्यक्रम के दौरान पवन कल्याण ने कहा,

Advertisements

“आजकल मैं तमिलनाडु की राजनीति देखता हूं। उन्होंने कितनी आसानी से यह सब कर लिया। मुझे जलन होती है। उन्होंने खुशी-खुशी कटआउट और होलोग्राम इस्तेमाल करके जीत हासिल कर ली। मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा। हालांकि मैं मजाक कर रहा हूं।”

पवन कल्याण का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे राजनीति और स्टारडम की बदलती ताकत से जोड़कर देख रहे हैं।

15 साल की मेहनत का सुनाया संघर्ष

पवन कल्याण ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को चलाना आसान नहीं होता। इसके लिए जनता की उम्मीदों और भावनाओं को समझना पड़ता है।

“एक पार्टी चलाने के लिए लाखों लोगों की उम्मीदों को समझना जरूरी होता है। मैंने 15 साल तक मेहनत इसलिए की क्योंकि राजनीति सिर्फ लोकप्रियता से नहीं चलती।”

2014 में बनाई थी ‘जन सेना पार्टी’

पवन कल्याण ने साल 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना की थी। शुरुआत में उनकी पार्टी को ज्यादा सफलता नहीं मिली। 2019 के चुनाव में तो पवन खुद दोनों सीटों से चुनाव हार गए थे और पार्टी केवल एक सीट जीत पाई थी।

हालांकि 2024 में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के साथ गठबंधन के बाद उनकी राजनीतिक किस्मत बदली और गठबंधन की बड़ी जीत के बाद पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने।

विजय की राजनीति ने बदला साउथ का समीकरण

वहीं अभिनेता विजय ने राजनीति में एंट्री करते ही तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक समीकरण बदल दिया। उनकी पार्टी TVK की पहली चुनावी जीत को दक्षिण भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

अब पवन कल्याण का यह बयान इस बात का संकेत माना जा रहा है कि साउथ में फिल्मों से राजनीति तक का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बदल रहा है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *