बिना पंजीकरण संचालित लाइफ लाइन हॉस्पिटल सील, स्वास्थ्य विभाग का ‘नो टॉलरेंस’ अभियान जारी, सीएमओ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार की टीम की कार्रवाई, बहेड़ी के चचित स्थित अस्पताल पर लटका ताला, अवैध चिकित्सा संस्थानों में मचा हड़कंप

Advertisements

बिना पंजीकरण संचालित लाइफ लाइन हॉस्पिटल सील, स्वास्थ्य विभाग का ‘नो टॉलरेंस’ अभियान जारी, सीएमओ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार की टीम की कार्रवाई, बहेड़ी के चचित स्थित अस्पताल पर लटका ताला, अवैध चिकित्सा संस्थानों में मचा हड़कंप

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : जिले में अवैध चिकित्सा गतिविधियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में बहेड़ी क्षेत्र के चचित स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल को बिना वैध पंजीकरण संचालित पाए जाने पर आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। कार्रवाई के बाद निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप की स्थिति है।

Advertisements

 

 

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार लगातार निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और संदिग्ध चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं। जांच के दौरान लाइफ लाइन हॉस्पिटल आवश्यक पंजीकरण और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं पाया गया, जिसके बाद विभाग ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।

 

 

 

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति या मानकों के विपरीत संचालित होने वाले अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

विभागीय सूत्रों के अनुसार झोलाछापों, अप्रमाणित चिकित्सा गतिविधियों और बिना पंजीकरण संचालित स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायतों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर निरीक्षण अभियान लगातार जारी है।

 

 

 

*स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट संदेश है कि नियमों का पालन करने वालों को चिंता की आवश्यकता नहीं, लेकिन मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।*

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *