मोबाइल छिनैती का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और अवैध असलाह बरामद, सुभाषनगर पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के बाद घायल अवस्था में दबोचा गया आरोपी

Advertisements

मोबाइल छिनैती का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और अवैध असलाह बरामद, सुभाषनगर पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के बाद घायल अवस्था में दबोचा गया आरोपी

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर 

बरेली : सुभाषनगर थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मौके से छीना गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध असलाह बरामद किया गया है।

Advertisements

 

 

 

पुलिस के मुताबिक 14 जून को विशाल पुत्र बाबूराम निवासी पुराना चांदमारी, सुभाषनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून को बीडीए गेट के पास बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में सोमवार देर रात सुभाषनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरेली-बदायूं रोड स्थित कामाख्या देवी मंदिर मार्ग पर घेराबंदी की।

 

 

 

पुलिस के अनुसार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे बाइक मोड़कर कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे, युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

 

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम समीर पुत्र नसीम जावेद, निवासी जगतपुर चौकी सब्जी मंडी, थाना बारादरी बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, छिनैती का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बरेली के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों से जुड़े चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *