सीएम के कार्यक्रम के बाद सख्त हुआ प्रशासन, 59,400 रुपये का जुर्माना, छुट्टा पशु छोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, 25 जून से अब तक चलाए गए अभियान में पशु पकड़कर मालिकों पर कार्रवाई, बिना टैग वाले पशु छोड़ने पर ये सख्त चेतावनी

Advertisements

सीएम के कार्यक्रम के बाद सख्त हुआ प्रशासन, 59,400 रुपये का जुर्माना, छुट्टा पशु छोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, 25 जून से अब तक चलाए गए अभियान में पशु पकड़कर मालिकों पर कार्रवाई, बिना टैग वाले पशु छोड़ने पर ये सख्त चेतावनी

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : बीते दिनों हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। 25 जून से लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने के साथ उनके मालिकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

 

 

अभियान के दौरान अब तक लगभग 59 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। पशु मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा उनके पशु सड़कों पर खुले घूमते मिले तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना टैग वाले पशुओं को भी खुले में नहीं छोड़ा जाएगा। सभी पशुपालकों से अपने पशुओं की टैगिंग कराने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की गई है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और आमजन की परेशानी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि “मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से चलाया जा रहा है। किसी भी पशुपालक को अपने पशु सड़क पर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पहली बार नियम तोड़ने पर जुर्माना और चेतावनी दी जा रही है, लेकिन दोबारा पशु सड़क पर मिलने पर और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी पशुपालक अपने पशुओं की टैगिंग कराएं और उन्हें खुले में न छोड़ें। जनहित से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सड़क पर छुट्टा पशु छोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य शहर को छुट्टा पशुओं से मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *