हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा बरेली डीएम अविनाश सिंह ने बाइक/स्कूटी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पैदल रैली में भी किया प्रतिभाग

Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा बरेली डीएम अविनाश सिंह ने बाइक/स्कूटी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पैदल रैली में भी किया प्रतिभाग

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बरेली में बाइक/स्कूटी और पैदल तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। दोनों यात्राओं में अधिकारियों, कर्मचारियों, आईटीबीपी जवानों और जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements

 

 

सुबह बिशप मण्डल इंटर कॉलेज से बाइक/स्कूटी तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी इसमें प्रतिभाग किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई।

 

इसके बाद शाम को पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। विकास भवन परिसर से शुरू हुई रैली गांधी उद्यान, चौकी चौराहा और जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

 

 

 

यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।

 

 

 

उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को 14 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी सदर इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, आईटीबीपी जवान और आमजन शामिल रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *