मीरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, छह पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए राशन कार्ड

Advertisements

मीरगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, छह पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए राशन कार्ड

 

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

Advertisements

बरेली : तहसील मीरगंज के सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

 

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में प्रातः 9:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसमस्याएं सुनें। शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित करने को कहा।

 

 

सफाई, राशन कार्ड और बिजली से जुड़ी शिकायतों पर दिए निर्देश

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पूर्ति, विद्युत, चकबंदी, सड़क सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। ग्राम सुकली के निवासी ने पिछले दो माह से सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

ग्राम गुला निवासी की राशन कार्ड बनवाने की मांग पर जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम परौरा में फर्जी घरेलू विद्युत कनेक्शन कटवाने संबंधी शिकायत पर उपखंड अधिकारी विद्युत, मीरगंज को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

 

ग्राम नथुपुरा में खेत के चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने और मार्ग पर मिट्टी डलवाने की मांग पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को मौके की स्थिति देखकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

*छह पात्र लाभार्थियों के मौके पर बने राशन कार्ड*

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान छह पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इससे पात्र लाभार्थियों को तत्काल सरकारी सुविधा का लाभ मिला।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, उप जिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित, पुलिस क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार, तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *