राहुल गांधी की लोकप्रियता में भारी उछाल, ‘पप्पू’ की छवि ध्वस्त; युवाओं में दिखा नया जोश: कांग्रेस
अज़हर मलिक
हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच कांग्रेस पार्टी का दावा है कि राहुल गांधी देश में सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय जननेता के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों द्वारा राहुल गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए वर्षों तक जो “पप्पू” ब्रांडिंग का राजनीतिक खेल खेला गया था, वह पूरी तरह से विफल हो चुका है। कांग्रेसियों के अनुसार, भारत जोड़ो यात्राओं और संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों को उठाने की राहुल गांधी की शैली ने जनता, विशेषकर युवाओं के दिलों में एक नया जोश और विश्वास भर दिया है।
युवाओं में राहुल गांधी के प्रति बढ़ता यह क्रेज और समर्थन दर्शाता है कि जनता अब नकारात्मक राजनीति से ऊब चुकी है। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि जिस तरह से सत्ता पक्ष की रणनीति अब उल्टी पड़ रही है, उससे भाजपा के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और देश का युवा अब राहुल गांधी के नेतृत्व में एक सशक्त और समावेशी भविष्य की उम्मीद देख रहा है।



