-आधा दर्जन दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती 

Advertisements

-आधा दर्जन दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती 

 

 रिपोर्ट नरेंद्र त्रिपाठी

Advertisements

रायबरेली थाना डलमऊ क्षेत्र देवली निवासी अंकित कुमार पर जोहवा नटकी के पास पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन दबंगों ने अंकित कुमार पर किया जानलेवा हमला। दरअसल 30 अक्टूबर रात करीब 10:00 बजे अंकित अपनी चाय की दुकान बंद करके घर जा रहा था।जहां पहले से कुछ लोगों ने एक राय होकर अंकित को रुकवा कर लोहे की रॉड और लाठी डंडों से पीटते हुए मरणासन्न अवस्था में छोड़कर दबंग फरार हो गए। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल किया रेफर। फिलहाल डॉक्टरों की माने तो अंकित के हाथ पैर और सर पर गंभीर चोट आई है। वही पीड़ित का पैर पूरी तरीके से फैक्चर हो चुका है।घटना की जानकारी मिलने पर डलमऊ पुलिस ने अंकित रावत, शिवा, प्रिंस,विवेक, गुड्डू और विपिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए धारा191(2 )115(2 )352,351(3) और 117(2 )के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »