एम्स रायबरेली में वाहन पार्किंग और ई-लाइब्रेरी पोर्टल का हुआ शुभारंभ, अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

Advertisements

एम्स रायबरेली में वाहन पार्किंग और ई-लाइब्रेरी पोर्टल का हुआ शुभारंभ, अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

नरेंद्र त्रिपाठी रायबरेली

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में संस्थागत सुविधाओं और शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ करने की दिशा में 3 नवंबर 2026 को दो महत्वपूर्ण पहलों का उद्घाटन किया गया। कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन द्वारा राम बैरियर के निकट नवनिर्मित वाहन पार्किंग का उद्घाटन किया गया, जिससे परिसर में आधिकारिक वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग और बेहतर यातायात प्रबंधन में मदद मिलेगी।

Advertisements

इसी क्रम में संस्थान की केंद्रीय लाइब्रेरी द्वारा ई-लाइब्रेरी पोर्टल का उद्घाटन और ई-संसाधनों पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस पोर्टल के शुरू होने से संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को बीएमजे जर्नल्स में प्रकाशन शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट, स्कोपस, एम्बेस, अपटूडेट, और टर्निटिन/आइथेंटिकेट जैसे उन्नत साहित्यिक चोरी (प्लैजिरिज्म) पहचान सॉफ्टवेयर व एआई-आधारित सुविधाओं तक सीधी पहुँच मिल सकेगी।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक पद्मश्री डॉ. आर. वी. रमानी (अध्यक्ष, एम्स रायबरेली), कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन और सह-संरक्षक डीन (अकादमिक) प्रो. (डॉ.) नीरज कुमारी के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन लाइब्रेरी समिति के संयोजक डॉ. सौरभ पॉल ने किया, जिसमें प्रशासन और संकाय के कई वरिष्ठ अधिकारी व विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न डिजिटल और पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म्स के विशेषज्ञों ने शोध लेखन व डिजिटल संसाधनों के सदुपयोग पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे एम्स रायबरेली में अनुसंधान कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »