कुंडा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आखिर क्यों सावलों से भागते नजर आए मंत्री जी

Advertisements

कुंडा हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आखिर क्यों सावलों से भागते नजर आए मंत्री जी

मंत्री के दौरे पर उठ रहे सवाल

मंत्री जी ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख के दुख को साझा करने आए थे या फिर उत्तर प्रदेश पुलिस के शुभचिंतक बनकर

Advertisements

आखिर पुलिस के कार्यशैली पर जवाब देने से अच्छा हाथ जोड़ना समझते हैं मंत्री जी

ऊधमसिंह नगर में कुंडा हत्याकांड सियासी रंग लेने लगा है। जहां एक तरफ काशीपुर में हुए इस हत्याकांड के बाद से उत्तराखंड से लेकर उत्तरप्रदेश तक के मंत्री लगातार पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दे रहे है तो वहीं जब आज राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख भी परिवार से मुलाकात करने पहुंचे तो वह कई सवालों के जवाब देने से कतराते हुए नजर आए। उधर मंत्री द्वारा स्पष्ठ जवाब न दिए जाने पर दिवंगत पत्नी के पति गुरताज भी नाखुश नजर आए।

 

बीते दिनों काशीपुर के कुंडा हत्याकांड की आग उत्तराखंड से लेकर उत्तरप्रदेश तक फैल चुकी है। इस घटना में दबिश देने आई यूपी पुलिस की फायरिंग से ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई है। तो इस मामले में दोनों प्रदेशों की पुलिस भी आमने सामने आ गई।

वहीं इस हत्याकांड के बाद लगातार मंत्री भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख भी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के शीश पद पर तैनात व्यक्ति के साथ घटना घटित होना अफसोस जनक है। लेकिन जब मीडिया द्वारा उनसे पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल किया गया तो मंत्री मीडिया के सामने हाथ जोड़ते हुए सावलों से भागते नजर आए। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख और दिवंगत महिला के पति गुरताज भी राज्य कृषि मंत्री बलदेव के जवाबों पर नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा कि लगातार एक के बाद एक मंत्री दौरा कर रहे है लेकिन मामले की कार्यवाई कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है लेकिन न्याय अभी तक नहीं मिल पाया है। इस बीच सवाल ये उठता है कि क्या मंत्री जी सिख कम्युनिटी के चलते दौरा करने आए थे य फिर उत्तरप्रदेश पुलिस के शुभचिंतक बनकर।

 बलदेव सिंह औलख … राज्य कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *