बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री का विवादित बयान, कांग्रेस पर लगाया मंदिरों में लड़कियां छेड़ने का आरोप

Advertisements

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री का विवादित बयान, कांग्रेस पर लगाया मंदिरों में लड़कियां छेड़ने का आरोप

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने सामने आ गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान से प्रदेश की राजनीति में चिंगारी लगा दी है। दुष्यंत कुमार ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लड़कियों को छेड़ने के इरादे से मंदिरों में जाते है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ऐसा व्यक्ति खोजा है जो रबर स्टांम्प के तौर पर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न ही राम को मानती है और न ही सनातन धर्म की विचारधारा को। उधर दुष्यंत कुमार के इस बयान के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं के साथ ही महिला संगठन ने उनके खिलाफ जंग छेड़ दी है। कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने भाजपा और आरआरएस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों की सोच हमेशा से ही महिला विरोधी मानसिकता रही है। बता दें कि दुष्यंत कुमार ने कांग्रेस को सनातनी धर्म का विरोधी बताते हुए उनपर मंदिरों में जाकर लड़कियों से छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। वहीं दुष्यंत के इस बयान के बाद कांग्रेस तिलमिला गई है और उन्होंने दुष्यंत पर मानसिकता खोने का आरोप लगाया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *