महाशिवरात्रि पर प्रशासन की तैयारी

Advertisements

महाशिवरात्रि पर प्रशासन की तैयारी

हरिद्वार : महाशिवरात्रि पर्व से पहले हरिद्वार में फागुन मास की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल भरने हरिद्वार पहुंच रहे है। हरिद्वार के मन्दिरो को सजाया जा रहा है इसके साथ ही हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में पिछले एक सप्ताह से भगवान शिव और नारायण का अनुष्ठान जारी है देखा जाये तो धर्मनगरी भगवान शिव के रंग में रंग चुकी है ऐसे में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

 

Advertisements

 

 

 

 

 

 

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मी वर्दी में तैनात है उतने ही सादी वर्दी में भी यात्रा पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इसके साथ ही भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि भगवान शिव ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दूर दूर से लोग आते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

और महाशिवरात्रि पर इसका अलग ही महत्व हो जाता है वही भागवत कथा व्यास आचार्य बद्री प्रपन्ना जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव और नारायण की संयुक्त रूप से पूजा करनी चाहिए इस समय रूद्र प्रताप त्रिपाठी द्वारा भगवान शिव के अनुष्ठान का आयोजन हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में किया गया है।

 

 

 

 

 

जिसमे भागवत का भी अनुष्ठान किया गया है जो आपने सराहनीय है कथा को सुनने वाले सभी भक्तों को एक साथ भगवान शिव का और भगवान नारायण का आशीर्वाद मिल रहा है।

 

 

https://youtu.be/DxURvcEeEWs

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *