अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रुड़की

Advertisements

अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे रुड़की

रुड़की में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह के द्वारा पत्रकारों को संबोधित किया गया। साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार को एक बार फिर से जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं फिर से जिला अध्यक्ष घोषित होने पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा सेठ पाल परमार को शुभकामनाएं दी गई। प्रेस वार्ता मे पत्रकारों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के वादे करके सत्ता में आई भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। भाजपा के राज में किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसान और मजदूर भाजपा के राज में परेशान है। और जब जब कांग्रेस की सरकार आई है किसान खुशहाल हुए हैं मजदूर खुशहाल हुए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में पाँचो सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस दौरान रुड़की जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ती हुई आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि 2022 में जब यह सरकार सत्ता में आई थी तो उन्होंने कहा था कि हर किसान की आय दोगुनी करेंगे। परंतु हिंदुस्तान के एक भी किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई बल्कि मोदी जी के परम मित्र अडानी की आय 40 गुना बढ़ गई है। वही अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के रुड़की जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। और हमने पहले भी किसानों की आवाज को प्राथमिकता से उठाया है और आगे भी उठाते रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत जी के द्वारा इकबालपुर शुगर मिल के विरुद्ध पहले भी धरना प्रदर्शन किया गया है। और आगामी 9 मई को हरीश रावत जी के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रेस वार्ता में कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

Advertisements

 

 

Advertisements

Leave a Comment