कंधों पर सजे सितारे, मेहनत और ईमानदारी को मिला सम्मान: वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस और वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार नैनीताल पुलिस के दो जांबाज अधिकारी बने इंस्पेक्टर।

Advertisements

कंधों पर सजे सितारे, मेहनत और ईमानदारी को मिला सम्मान: वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस और वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार नैनीताल पुलिस के दो जांबाज अधिकारी बने इंस्पेक्टर।

              सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

पुलिस महकमे में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से फर्ज निभाने वाले दो पुलिस अधिकारियों के कंधों पर आज तरक्की के सितारे सज गए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस और वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत होने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस खास मौके पर पुलिस लाइन नैनीताल में एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया, जहां एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें इस कामयाबी की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बरसों की बेदाग सेवा, अनुशासन और जनता की सुरक्षा के प्रति समर्पण का यह सम्मान न केवल इन दोनों अधिकारियों की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पूरे नैनीताल पुलिस परिवार के लिए गर्व का पल है।

 

 

 

इस पदोन्नति से खासकर रामनगर क्षेत्र में खुशी की लहर है, क्योंकि नवनियुक्त इंस्पेक्टर मोहम्मद यूनुस रामनगर कोतवाली में एसएसआई के पद पर रहते हुए अपनी बेमिसाल सेवाएं दे चुके हैं। रामनगर में तैनाती के दौरान उन्होंने अपने अचूक और सटीक मुखबिर तंत्र के बल पर बड़े-बड़े मामलों का खुलासा किया। वह अपनी साफ-सुथरी कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव के कारण जनता के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। नशे के सौदागरों और अपराधियों पर नकेल कसते हुए उन्होंने न केवल आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के दिलों में कानून का खौफ पैदा किया, बल्कि कई शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर रामनगर में शांति व्यवस्था कायम की। यही वजह है कि रामनगर की जनता आज भी उनके द्वारा किए गए साहसिक और जनहित के कार्यों को शिद्दत से याद करती है। इस शानदार कामयाबी पर समस्त नैनीताल पुलिस परिवार और क्षेत्र की जनता दोनों जांबाज अधिकारियों को शुभकामनाएं दे रही है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *