उत्तराखंड: एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां

उत्तराखंड: एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां
Advertisements

उत्तराखंड: एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहरादून एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल को उनकी ही कार्बाइन से एक के बाद एक 11 गोलियां लगीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घर के बरामदे में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल का नाम सुनील (49) था, जो देहरादून एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी क्षेत्र के नागाघेर स्थित उनके घर में अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।

Advertisements

घटना के वक्त सुनील घर के बरामदे में मौजूद थे। लगातार गोलियां चलने की आवाज से आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत हिमालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां

रानीपोखरी थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि हेड कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से 11 गोलियां लगी हैं। पुलिस ने मौके से हथियार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

कई सवालों के घेरे में घटना

एक साथ 11 गोलियां चलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है, हादसा या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद पुलिस विभाग और स्थानीय इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *