अपर्णा औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र में सुना गया मन की बात का 103 वां एपिसोड

Advertisements

अपर्णा औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र में सुना गया मन की बात का 103 वां एपिसोड

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : रविवार को नगर के बूथ नंबर 119 अपर्णा औद्योगिक केंद्र पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात के 103 वें एपिसोड को सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा भारत में नागरिक भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों को उत्साह पूर्वक मना रहे हैं विदेशी नागरिक भी भारत के त्योहारों को मनाते हैं। इस समय अमरनाथ यात्रा में अमेरिका के 2 नागरिक भी शामिल हुए हैं। भारतवर्ष के पहाड़ी क्षेत्रों के नागरिक प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ एवं लैंडस्लाइड आदि का दृढ़ता पूर्वक मुकाबला कर रहे हैं मैं उनके इस साहसिक कार्य के लिए उनको बधाई देता हूं। मन की बात कार्यक्रम के बाद अपर्णा उद्योग केंद्र परिसर में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान एवं राम सिंह चौहान ने वृक्षारोपण किया। मन की बात कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, अमित चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, अनिरुद्ध चौहान दिनेश वर्मा, सुधीर नायक, नागेंद्र लांबा, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार दीपक बाल्मीकि मुख लाल सिंह प्रियांशु कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *