कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर लागाये आरोप
रानीखेत पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उप चुनाव को मतदान से पहले ही मानसिक रूप से हार स्वीकार कर चुकी है। उसकी हताशा और बौखलाहट है कि कभी वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने हथकंडों से फंसा रही है तो कभी चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को ही निशाना बना रही है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बागेश्वर उप चुनाव को महत्वपूर्ण चुनाव बताते हुए कहा कि एक वर्ष के भीतर राज्य व देश में जिस तरह की घटनाएं हुई हैं उनका आम जनता पर कितना असर हुआ है ये इस चुनाव के परिणाम जाहिर करेंगे। भर्ती घोटाला , महिलाओं पर अत्याचार , अग्नि वीर योजना महत्वपूर्ण विषय रहे।
करन माहरा ने बागेश्वर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को तय बताते हुए करा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट चुनाव पर्यवेक्षक की निष्पक्षता पर संदेह जताते हुए चुनाव आयुक्त को पत्र भेज रहे हैं। जबकि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार काबिज है।
भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बौखलाहट बता रही हैं कि उसे मालूम चल चुका है । इतनी हताशा में है । उहोंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर लगातार परिवारवाद का आरोप लगाती है आज बागेश्वर उप चुनाव में खुद परिवारवाद के जाल में फंसी हुई है।