भाजपा की गांव परिक्रमा यात्रा का किया गया शुभारंभ

Advertisements

भाजपा की गांव परिक्रमा यात्रा का किया गया शुभारंभ

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : सोमवार को मुरादाबाद रोड स्थित बी एस गॉर्डन में भारतीय जनता पार्टी की ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया। बताया गया है कि यह कार्यक्रम 12 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक चलेगा यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा द्वारा किया जाएगा प्रदेश स्तर का यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शुभारंभ किया गया।

Advertisements

 

 

 

 

प्रदेश स्तर के इस कार्यक्रम को ठाकुरद्वारा में रामू वाला गणेश में वर्चुअल द्वारा देखा गया। विधानसभा स्तर के इस सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आकाश पाल द्वारा किसानों को संबोधित किया गया। उन्होंने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी । 2014 से पहले किसानों को खाद की समस्या गन्ना का समय से भुगतान न होना आदि समस्याओं से जूझना पड़ता था हमारे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानो की समस्याओं का निवारण किया तथा किसानों के लिए किसान सम्मन निधि आदि योजनाओं का शुभारंभ किया। केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा बिना भेदभाव के जनता के कार्य तथा अनेक लाभकारी योजनाएं बिना भेदभाव के दी जा रही हैं ।

 

https://www.thegreatnews.in/uttarakhand/haldwani-update-curfew-will-be-applicable-in-these-areas-of-haldwani-region-order-of-restriction-free-for-this-area/

 

उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को कहा कि गांव चलो अभियान तथा ग्राम परिक्रमा यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को गांव में जाकर किसानों से संपर्क करने का आह्वान किया तथा किसानों के सुझाव भी लेने का आह्वान किया।इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए आह्वान किया गया जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करोड़ो भारतीयों को अनेक लाभकारी योजनाएं प्रदान की गई उन्होंने कहा 2017 से पूर्व प्रदेश में सरकार द्वारा जनता के हितों के कोई कार्य नहीं किए गए उन्होंने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान तथा ग्राम परिक्रमा यात्रा में धार्मिक स्थलों के दर्शन सहित परिवारों से संपर्क तथा गांव में स्थित अमृत सरोवर की सफाई करके किसानों से वार्ता करनी है।

 

 

 

इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान धर्मेंद्र कुमार पाल, अखिलेश बिश्नोई, सचिन राणा राम चरण सिंह, दिनेश कुमार प्रजापति, डॉक्टर रामपाल सैनी, नवीन चौधरी, धर्मेंद्र कुमार चौहान, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार नागेंद्र लांबा, जाकिर हुसैन, शमशेर मलिक, मुकेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, जगदीश, नारायण सक्सेना, राम सिंह चौहान, हेमेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *