तूफान के क़हर ने लील ली दो बच्चों सहित तीन की जान

Advertisements

तूफान के क़हर ने लील ली दो बच्चों सहित तीन की जान

फै़याज़ सागरी

शाहजहांपुर में जानलेवा तूफान ने दो बच्चों सहित तीन लोगों की जान ले ली। गौशाला की दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर दो बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तूफान के कहर से बचने के लिए ग्रामीण गौशाला के अंदर खड़े हुए थे। फिलहाल मृतकों के परिजनों को देवी आपदा के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है।

Advertisements

 

घटना शाहजहांपुर के थाना पुवाया क्षेत्र के सातवां गांव की है। जहां देर शाम आंधी तूफान आ गया। इसी दौरान खेत से लौट रहे कुछ ग्रामीण और बच्चे एक निजी गौशाला में आंधी तूफान से बचने के लिए छिपने के लिए चले गए। इसी बीच हवा के तेज झोंके से गौशाला की दीवार अचानक ढह गई।

 

 

 

हादसे में 9 साल के सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 साल के मुनीश और 37 साल के इंद्रेश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

तीन लोगों की मौत के बाद आज पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। और परिवारजनों को आपदा के तहत आर्थिक मदद दिए जाने की बात कही है। तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *