शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र में कार्य के लिए अनिरुद्ध चौहान को मिला नेशनल आइकॉन 2024,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री रामदास आठवले एवम उत्तर प्रदेश में श्रम एवम सेवायोजन मंत्री श्री रघुराज सिंह द्वारा ‘शिक्षा एवम रोजगार’ क्षेत्र में कार्य हेतू नगर निवासी अनिरुद्ध चौहान को नेशनल आइकन 2024 से सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवम ग्रामीण मंत्रालय के तत्वाधान में कमानी ऑडिटोरियम, दूरदर्शन भवन के सामने, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री रामदास आठवले, श्री रघुराज सिंह श्रम एवम सेवायोजन मंत्री, श्री जगदंबिका पाल, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवम वर्तमान सांसद, प्रसिद्ध अभिनेता बिंदु दारा सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कई वर्तमान सांसद, कई वर्तमान विधायक अभिनय, खेल, कला, साहित्य जगत की तमाम हस्तियां उपस्थित रही।
कार्यक्रम में देश की ऐसी चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित किया गया, जो समाज के उत्थान हेतू विलक्षण कार्य कर रहे है। श्री अनिरुद्ध चौहान के शिक्षा एवम रोजगार विषय पर कार्य की सभी सम्मानित अतिथियों ने सराहना की। अनिरुद्ध चौहान को शैक्षिक एवम रोजगार के क्षेत्र में कार्य को कई राष्ट्रीय एवम अंतराष्ट्रीय मंचो से सम्मानित किया जा चुका है।
अनिरुद्ध चौहान के अनुसार उनके कार्यों का रेखांकन उन्हें भविष्य में और अधिक अच्छा करने को प्रेरित करता है। बताते चलें कि नगर निवासी अनिरुद्ध चौहान अपर्णा औधोगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रबन्धक हैं और इस केंद्र से प्रतिवर्ष सैकड़ो युवाओं को नोकरी के अवसर प्राप्त होते हैं।