कोलाघाट पुल की जांच हेतु मुख्यमंत्री ने सेतु निगम को दिया आदेश

Advertisements

कोलाघाट पुल की जांच हेतु मुख्यमंत्री ने सेतु निगम को दिया आदेश

फै़याज़ उद्दीन 

 

Advertisements

शाहजहांपुर/अल्हागंज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर शुक्रवार को जनता दरबार में रामवीर सिंह सोमवंशी ने कोलाघाट पुल का लोड टेस्ट कराकर आमजनमानस के लिए खोलने के लिए मांग पत्र सौंपा था।

 

 

 

 

जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा जांच के लिए सेतु निगम को आदेश दिया है। मुख्यमंत्री जनता दरबार में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामवीर सिंह सोमवंशी ने बताया था कि 132 विधानसभा जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर में कोलाघाट का पुल बना हुआ है। जिस पर दो बर्षों से आवागमन बंद कर दिया गया। जिस कारण क्षेत्र के आमजनमानस को आवागमन मे काफी परेशानी हो रही है। क ई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुल का लोड टेस्ट नही कराया गया और न ही आमजनमानस के लिए खोला गया। उन्होंने यह भी बताया कि जनहित पुल खोला नही गया तो आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगे। जिस पर मुख्यमंत्री ने पुल के जांच हेतु सेतु निगम को आदेश किया है।

 

 

 

 

कोलाघाट पुल के आवागमन शुरू न होने के कारण क्षेत्रीय लोगो को काफी समय से परेशानी उठानी पड रही है। अधिकारियों को ज्ञापन तथा क ई बार धरना प्रदर्शन भी हुआ लेकिन इसके बावजूद पुल का चालू न हो सका। आपको बता दे कि चिलोआ निवासी रामवीर सिंह सोमवंशी क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुचाते रहते है। यही नही उनके द्वारा क्षेत्र के तमाम कार्य करवाए गये है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *