कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का जन्मदिन,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नगर में रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की।
कांग्रेसियों ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया। नगर के चेक पोस्ट स्थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता असलम सलमानी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में लोकसभा व उपचुनाव में पार्टी व इंडिया गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन रहा हैं। साथ ही युवा नेता इस्लाम सलमानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की लंबी आयु व हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की। उनके जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म 21 जुलाई 1942 में हुआ था।
खड़गे जी कई दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। यही नहीं, दो दशक बाद भी वे पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। इसके अलावा 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा सांसद भी हैं। उनका जन्म वरावट्टी, भालकी तालुक, बीदर जिला कर्नाटक में एक दलित जाति परिवार में हुआ था। वही यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लारिव मंसूरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर लंबी आयु की कामना की।
उन्होंने कहा हैं कि मल्लिकार्जुन खड़गे काफी लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी दिन प्रतिदिन प्रगति कर रही है। ये हर कांग्रेस जन के लिए सौभाग्य का पल हैं। इस दौरान अब्दुल्ला अंसारी, सलमान अल्वी , सलमान क़ुरैशी, नोशाद , तस्लीम, भूरा फैयाज़ हुसैन, इस्लाम, रमजानी रहमान, इरफान सलमानी, आरिश ,शाने आलम आदि मौजूद रहे।