राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की कार्यकारिणी का हुआ गठन,

Advertisements

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की कार्यकारिणी का हुआ गठन,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : मंगलवार को नगर निवासी हाजी मुख्तार हुसैन सैफी जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल मुरादाबाद के आवास पर राष्ट्रीय लोक दल की मीटिंग आहूत की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय लोक दल के जिला महासचिव डॉक्टर नफीस राष्ट्रीय लोक दल के विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार भारद्वाज एडवोकेट के द्वारा राष्ट्रीय लोक दल की विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया और राष्ट्रीय लोक दल की नीतियो के प्रचार एवं प्रसार के विषय में चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक दल की नितियों और पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के विचारों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा महासचिव, मुकेश कुमार दिव्यांश कुमार, मीडिया प्रभारी, मोहम्मद सलीम अहमद एडवोकेट ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुरद्वारा, हेमचंद्र मोहन उपाध्यक्ष विपिन कुमार सचिव विवेक कुमार दिलाई ब्लॉक उपाध्यक्ष करण सिंह सैनी उपाध्यक्ष सचिन कुमार आदि लोगों को राष्ट्रीय लोक दल कार्यकारिणी विधानसभा क्षेत्र ठाकुरद्वारा में पार्टी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां सोपी गई है।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *