समाजवादी पार्टी के नायक की तबीयत बिगडी

Advertisements

समाजवादी पार्टी के नायक की तबीयत बिगडी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां वह क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में हैं, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। मुलायम सिंह 24 घंटे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उधर, मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनका नेता जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच आ जाए।मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं।

Advertisements

लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है।मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही। उनकी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। इस वजह से वह ज्यादातर वक्त दिल्ली में रहे।पार्टी नेताओें एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी किए। लंबे समय से बीमार चल रहे 82 वर्षीय मुलायम का मेदांता में डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में उपचार चल रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *