उत्तराखंड का ‘लाला’ कांड: विधायक अरविंद पांडे के ‘लापता’ दावों के बीच  कोतवाली पहुंचे अनूप अग्रवाल, सस्पेंस के साथ दर्ज कराने पहुंचे बयान

Advertisements

उत्तराखंड का ‘लाला’ कांड: विधायक अरविंद पांडे के ‘लापता’ दावों के बीच  कोतवाली पहुंचे अनूप अग्रवाल, सस्पेंस के साथ दर्ज कराने पहुंचे बयान

अज़हर मलिक 

उत्तराखंड की सियासत और पुलिस महकमे में लंबे समय से ‘मिस्ट्री’ बना अनूप अग्रवाल उर्फ लाला प्रकरण आज उस वक्त अचानक सुर्खियों के केंद्र में आ गया, जब महीनों से जिस चेहरे को लेकर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ‘लापता’ होने का शोर मचा रहे थे, वही अनूप लाला अपने समर्थकों और वकीलों की भारी फौज के साथ काशीपुर कोतवाली परिसर में अवतरित हो गए। दिलचस्प पहलू यह है कि पुलिस रिकॉर्ड्स और मुकदमों की तफ्तीश के बीच जिस अनूप लाला की तलाश में खाकी खाक छान रही थी, उन्हें आज खुद विधायक अरविंद पांडे के साथ कोतवाली की दहलीज पर देखा गया, जिससे इस पूरे मामले की कानूनी पटकथा में एक नया और बेहद पेचीदा मोड़ आ गया है।

Advertisements

लंबे समय से विधायक अरविंद पांडे सार्वजनिक मंचों से अनूप लाला के ठिकाने और सुरक्षा को लेकर सवाल दाग रहे थे, लेकिन आज अचानक उनकी मौजूदगी ने कई पुराने सवालों को नया रंग दे दिया है। फिलहाल, कोतवाली परिसर में अधिवक्ताओं के एक बड़े समूह की मौजूदगी में अनूप अग्रवाल अपने बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे हैं, जिसे उच्च न्यायालय के विधिक संरक्षण और निर्देशों के क्रम में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन और जांच अधिकारी अब इस कानूनी उलझन को सुलझाने में जुटे हैं कि लंबे समय से कानून की नजरों से ओझल रहे अनूप लाला का यह अचानक ‘प्रकट’ होना और विधायक के साथ कोतवाली पहुंचना जांच की दिशा को किस ओर मोड़ता है। फिलहाल, बयान दर्ज कराने की कागजी औपचारिकताएं शुरू होने का इंतजार है और परिसर में मौजूद समर्थकों का जमावड़ा इस मामले की गंभीरता और हाई-प्रोफाइल प्रकृति को खुद-ब-खुद बयां कर रहा है

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *