सीएमओ ऑफिस से जुड़े एक डॉक्टर पर शोषण का आरोप, नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का मामला, ठेकेदार के जरिए संपर्क, जिला अस्पताल में मिली महिला, डीएम से शिकायत

Advertisements

सीएमओ ऑफिस से जुड़े एक डॉक्टर पर शोषण का आरोप, नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार का मामला, ठेकेदार के जरिए संपर्क, जिला अस्पताल में मिली महिला, डीएम से शिकायत

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : जनपद में सीएमओ ऑफिस से जुड़े एक डॉक्टर पर महिला के शोषण का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है और जांच की मांग तेज हो गई है।

Advertisements

 

 

महिला के अनुसार, उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और एक ठेकेदार के यहां मजदूरी करते हैं। आरोप है कि उसी ठेकेदार ने संबंधित डॉक्टर को अपना रिश्तेदार बताते हुए उसे स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

 

 

शिकायत के मुताबिक, महिला जिला अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे नौकरी का आश्वासन दिया और पानी पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ गलत कृत्य किया गया। होश आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुए शोषण का विरोध जताया। महिला का यह भी आरोप है कि डॉक्टर ने घटना का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी, ताकि वह शिकायत न कर सके।

 

 

वहीं मामला अब जिलाधिकारी स्तर तक पहुंच चुका है। पीड़िता ने लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल मामले में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेना चाही तो फोन नहीं उठाया गया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *