मिशन शक्ति : अमरोहा में ‘शक्ति दीदी’ ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Advertisements

मिशन शक्ति : अमरोहा में ‘शक्ति दीदी’ ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

अज़हर मलिक

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए उठाए गए कदम अब धरातल पर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (SP) लखन सिंह यादव के कुशल निर्देशन में ‘मिशन शक्ति 5’ के द्वितीय चरण के तहत महिला थाना अमरोहा और थाना अमरोहा देहात की ‘शक्ति दीदी’ टीमों ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। इन टीमों ने थाना अंतर्गत विभिन्न इलाकों का दौरा कर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

Advertisements

अभियान के दौरान ‘शक्ति दीदी’ की टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा नियमों और सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक बनाना है ताकि समाज में नारी पर किसी भी प्रकार का अत्याचार न हो सके। पुलिस की इस सक्रियता और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की स्थानीय जनता और महिलाओं द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *