पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित
थाना डिडौली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए सीओ नगर श्री प्रदीप कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक डिडौली द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम अब धरातल पर साफ दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों में खौफ और आम नागरिकों में विश्वास जगाने के लिए लगातार इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से सभी को अपने-अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधों को रोकने में मददगार साबित होते हैं, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को मामले की तह तक पहुंचने में सबसे बड़ा सहारा बनते हैं



