तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, सुभाष नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
वहीं पुलिस के मुताबिक, थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने 17 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंश अग्रवाल पुत्र नवीन अग्रवाल, निवासी बीडीए कॉलोनी, थाना सुभाषनगर, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 571/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बरेली में भी आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुबान, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल गौरव अत्री शामिल रहे।



