रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

Advertisements

रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सौगात, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया गया। योजना के तहत 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।

Advertisements

 

 

 

रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बेटियों और बहनों को एक सहयोगी सहित 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

 

योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बरेली के आईएमए ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह और जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा करीब एक हजार महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के समापन से पहले महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »