सावधान! मालधन चौड़ से 64 गेट होते हुए NH-121 जाने वाला रास्ता बंद

Advertisements

सावधान! मालधन चौड़ से 64 गेट होते हुए NH-121 जाने वाला रास्ता बंद

सलीम अहमद साहिल

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास अब लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा मुसीबत और खतरे का सबब बनते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद मालधन चौड़ से 64 गेट होते हुए NH-121 को जोड़ने वाले रास्ते पर बने अंडरपास में करीब 15 फीट तक पानी भरने की बात सामने आ रही है जिसके चलते रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

Advertisements

 

सवाल यह है कि जब रेलवे लाइन पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान लोगों को इंतजार से बचाने के लिए अंडरपास बनाया गया, तो बरसात के पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किया गया?

 

अगर अंडरपास में इतना पानी भर जाए कि सड़क ही नजर न आए, तो किसी अनजान वाहन चालक के लिए यह रास्ता जानलेवा साबित हो सकता है। वाहन के गहरे पानी में फंसने या डूबने का खतरा बना हुआ है।

 

जनता की सुविधा के लिए बनाए गए अंडरपास अगर बारिश में मौत का रास्ता बन जाएं, तो जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या अंडरपास बनाने से पहले जल निकासी और बरसाती पानी के दबाव का तकनीकी आकलन नहीं किया गया था? और अगर किया गया था, तो पानी निकासी की व्यवस्था इतनी नाकाफी क्यों साबित हो रही है?

 

यह मामला सिर्फ रास्ता बंद होने का नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही का है।

 

The Great News की जनता से अपील है कि मालधन चौड़ से 64 गेट होते हुए NH-121 जाने वाले इस रास्ते का फिलहाल इस्तेमाल न करें। अपनी जान जोखिम में डालकर पानी से भरे अंडरपास को पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

 

अब जरूरत है कि संबंधित रेलवे अधिकारियों और निर्माण से जुड़े इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय हो और अंडरपास में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कर जनता को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाए।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »