पीडीए पंचायत में रोजगार, महंगाई, चिकित्सा और सुरक्षा के मुद्दे उठे, डॉ. अनीस बेग की पहल पर होटल किंग हेरिटेज में हुई पंचायत, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से लगातार संवाद पर जोर
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली : होटल किंग हेरिटेज में डॉ. अनीस बेग की पहल और नेतृत्व में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
पंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. अनीस बेग ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाना भी होना चाहिए। उन्होंने रोजगार, महंगाई, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा को आम लोगों से जुड़े प्रमुख मुद्दे बताते हुए कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच संवाद करने की अपील की।
उन्होंने चीनी की कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों का सीधा असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ता है। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने और उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के बीच संतुलन की जरूरत बताई।
रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर डॉ. अनीस बेग ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ता है। चिकित्सा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने की अपील की।
जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं को समझकर उन्हें प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की।
महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट प्रभारी राजेश मौर्य ने भी सामाजिक भाईचारे, संगठन की मजबूती, रोजगार, चिकित्सा, सुरक्षा और महंगाई समेत आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। पंचायत के दौरान डॉ. अनीस बेग ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को लेकर संवाद किया तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र सोनकर, प्रमोद विष्ट, गजल अंसारी, हुरिया रहमान, ओमपाल प्रजापति, स्मिता यादव, धीरज मधुकर, प्रशांत बाल्मीकि, सिंपल कन्नोजिया, शीवा नाज, मनीषा सक्सेना, पंकज बाल्मीकि, कुलदीप बाल्मीकि, नीरज, ऊषा करण सागर, मोहित सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।



