लापरवाही और अनियमितताओं पर अर्बन हॉस्पिटल सील, नोडल अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने की कार्रवाई, पहले हुआ पंजीकरण निरस्त, अब हुई सील की कार्रवाई

Advertisements

लापरवाही और अनियमितताओं पर अर्बन हॉस्पिटल सील, नोडल अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने की कार्रवाई, पहले हुआ पंजीकरण निरस्त, अब हुई सील की कार्रवाई

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : अर्बन हॉस्पिटल के पंजीकरण और संचालन से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नोडल अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा है।

Advertisements

 

 

दरअसल, अर्बन हॉस्पिटल के पंजीकरण/लाइसेंस को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पूर्व में अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किए जाने के बाद उसी परिसर में नए सिरे से अस्पताल, क्लीनिक या स्वास्थ्य केंद्र का पंजीकरण कराने को लेकर मामला सामने आया था।

 

 

वहीं भवन स्वामी अब्दुल मुकीम पुत्र अब्दुल करीम, निवासी ग्राम जाफरपुर, तहसील मीरगंज ने अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बरेली मंडल को पत्र भेजकर परिसर में किसी भी नए पंजीकरण, नवीनीकरण अथवा अस्थायी लाइसेंस पर रोक लगाने की मांग की थी।

 

 

भवन स्वामी का आरोप था कि पूर्व में डॉ. फिरोज अहमद द्वारा अर्बन हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। उनके मुताबिक अस्पताल का पंजीकरण/लाइसेंस पहले ही निरस्त किया जा चुका है। इसके बावजूद उसी परिसर में दोबारा अस्पताल संचालन के लिए पंजीकरण, नवीनीकरण अथवा अस्थायी लाइसेंस हासिल करने का प्रयास किया जा रहा था।

पत्र में पुराने दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई थी। भवन स्वामी ने विभाग से मांग की थी कि उनकी लिखित सहमति और मौके के सत्यापन के बिना परिसर के लिए किसी भी प्रकार का नया लाइसेंस जारी न किया जाए।

 

 

मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अर्बन हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। अब विभागीय स्तर पर पंजीकरण और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »