एसटीएफ का बड़ा एक्शन: उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय SIM Box नेटवर्क तबाह, 114 सिम जब्त

Advertisements

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय SIM Box नेटवर्क तबाह, 114 सिम जब्त

अज़हर मलिक

 

Advertisements

– उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में पहली बार अवैध ‘SIM Box’ टेलीकॉम रैकेट का भांडाफोड़ किया है। साइबर कुमाऊं एसटीएफ ने उधमसिंहनगर के बाजपुर में मुडिया ईदगाह स्थित एक ठिकाने पर अचानक दबिश देकर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया। मौके से मुरादाबाद निवासी शातिर आरोपी कादिर को दबोचा गया, जिसके पास से 2 हाई-टेक SIM Box मशीनें, 77 एंटीना, 114 एयरटेल सिम कार्ड, हाई-स्पीड राउटर और कई डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी VoIP तकनीक से आने वाली बांग्लादेश समेत विदेशी कॉल्स को भारत के लोकल कॉल में तब्दील कर देता था। इससे कॉल रिसीव करने वाले को स्क्रीन पर विदेशी की जगह भारतीय नंबर नजर आता था और अपराधियों की सही लोकेशन पूरी तरह छिप जाती थी। पिछले 7 महीनों से एक्टिव इस नेटवर्क के तार सीधे बांग्लादेशी साइबर गिरोह से जुड़े हैं, जिसका इस्तेमाल ‘डिजिटल अरेस्ट’ और फर्जी अधिकारी बनकर ठगी जैसे बड़े साइबर क्राइम में किया जा रहा था। इससे सरकारी राजस्व और टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान पहुंच रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी 2023 में भी यूपी के मुरादाबाद में इसी जुर्म में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आकर फिर से रैकेट चला रहा था। फिलहाल एसटीएफ आरोपी के बैंक अकाउंट्स, विदेशी कनेक्शनों और फर्जी सिम सप्लाई करने वाले गिरोह की कुंडली खंगाल रही है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »