रामनगर में कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Advertisements

रामनगर में कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

            सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

रामनगर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को कांग्रेस कार्यालय, रामनगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

 

बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में कांग्रेस के जनसंपर्क को और व्यापक बनाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

 

 

रणजीत रावत की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संगठनात्मक स्तर पर संवाद और क्षेत्र में जनसंपर्क को लेकर की जा रही कवायद को इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

 

बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव एवं विचार रखे। इस दौरान क्षेत्र में कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान को अधिक व्यापक स्वरूप देने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

बैठक को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर कांग्रेस को विजय बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं से संकल्पित होने को कहा।

 

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर रहा। यही वजह रही कि बैठक महज आगामी कार्यक्रमों की चर्चा तक सीमित नहीं रही, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनता के बीच लगातार पहुंच बनाने की रणनीति पर भी चर्चा केंद्रित रही।

 

बैठक का संचालन नैनीताल कांग्रेस जिला उपाध्यक्षअनिल अग्रवाल खुलासा ने किया।

 

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, भुवन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, सतेश्वरी रावत, विमला आर्या, गिरधारी लाल, रमेश पंडित, लीलाधर जोशी, एन. डी. पंत, मनवर सिंह रावत, कमल सिंह नेगी, गोपाल दत्त नैनवाल, भोपाल राम, देवेंद्र चंदौला, मो युसूफ, जावेद खान, बाबर खान, लीलाधर जोशी, एडवोकेट फेजुल हक़, दानिश हुसैन, शेर खान, पंकज सुयाल, डूंगर कनवाल, गिरीश बिष्ट, हरदीप सिंह दिप्पा, दीपक मसीह, धीरज सती, उमाकांत ध्यानी, नजाकतi अली, सोएब रजा, मो गाजी, मनोज गोस्वामी, महिपाल सिंह, रमेश रावत, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, एस.आर. टम्टा, बाली राम, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, आदिल खान, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय, कुबेर कड़ाकोटि आदि मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »