स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर DM सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश, ई-संजीवनी और आभा आईडी की प्रगति बढ़ाने पर जोर

Advertisements

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर DM सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश, ई-संजीवनी और आभा आईडी की प्रगति बढ़ाने पर जोर

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और बारिश के बाद संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisements

 

 

डीएम ने कहा कि बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी निकलने के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं न हों, इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखी जाएं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

 

 

उन्होंने सभी सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्सकों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वाली एएनएम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

 

 

बैठक में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भुगतान एवं पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही आशाओं के भुगतान में पीछे चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आभा आईडी की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने जिले की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-संजीवनी की प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया।

 

दस्तक अभियान के तहत अधिक से अधिक टीबी मरीजों को चिन्हित कर उनका शत-प्रतिशत उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, समस्त सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्सक तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »