एमएलसी चुनाव के नामांकन की तैयारियां तेज, कमिश्नर-डीआईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, चेकिंग और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा, बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली : आगामी एमएलसी चुनाव 2026 के नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त और डीआईजी बरेली परिक्षेत्र ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मौके पर बैरिकेडिंग, प्रवेश द्वारों पर चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज, पुलिस बल की तैनाती और यातायात डायवर्जन प्लान का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि नामांकन स्थल पर बाहरी व्यक्तियों और वाहनों के अनावश्यक प्रवेश पर प्रभावी रोक रहे।
डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही नामांकन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी सिटी समेत प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



