मालधन चौड़ महाविद्यालय में लोकतंत्र की नई इबारत, छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न नए छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली कमान।

Advertisements

मालधन चौड़ महाविद्यालय में लोकतंत्र की नई इबारत, छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न नए छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली कमान।

                 सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

राजकीय महाविद्यालय मालधन चौड़, नैनीताल में छात्र संघ निर्वाचन सत्र 2026-27 उत्तराखंड शासन एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया, जो अब विद्यार्थियों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

छात्र संघ चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। इसके जरिए छात्र मतदान, नेतृत्व, प्रतिनिधित्व, संवाद और जवाबदेही जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों को करीब से समझते हैं। निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों से अपेक्षा रहती है कि वे छात्र हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएं और विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय प्रशासन के बीच संवाद की मजबूत कड़ी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

 

चुनाव में विजयी प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर अभय प्रकाश, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन कुमार, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर कुमारी रिया, सचिव पद पर हर्ष टम्टा, संयुक्त सचिव पद पर दीक्षा, कोषाध्यक्ष पद पर प्राची तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निशांत कुमार निर्वाचित हुए।

 

छात्र- संघ प्रभारी प्रियदर्शन, असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान, ने बताया कि छात्र संघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आलोक में तैयार विश्वविद्यालय के संविधान के अनुरूप संपन्न कराए गए। उन्होंने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और विचारों को लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखने तथा नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्रदान करता है।

 

चुनाव प्रक्रिया महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.(डॉ) जी.सी. पंत एवं प्रो.(डॉ) अनुपमा तिवारी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुशीला सूद ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा महाविद्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

 

 

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ यह छात्र संघ चुनाव अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामने एक नई जिम्मेदारी लेकर आया है। छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाना, विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं छात्रहित के वातावरण को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाना ही इस प्रतिनिधित्व की वास्तविक कसौटी होगी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »