नशे के अंधेरे को चीरकर फिटनेस की क्रांति: काशीपुर में जब बीजेपी मेयर दीपक बाली ने थामी जावेद खान के ‘पावर बूस्टर जिम’ की बागडोर

Advertisements

नशे के अंधेरे को चीरकर फिटनेस की क्रांति: काशीपुर में जब बीजेपी मेयर दीपक बाली ने थामी जावेद खान के ‘पावर बूस्टर जिम’ की बागडोर

अज़हर मलिक 

काशीपुर ‘ : एक तरफ जहां आज का युवा धीरे-धीरे नशे के भयानक आगोश में समाकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ काशीपुर में कुछ ऐसे भी समाज सेवी और खेल प्रेमी हैं जो युवाओं को इस दलदल से खींचकर फिटनेस की मुख्यधारा से जोड़ने की जंग लड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सालों से युवाओं की सेहत संवारने, उनका बॉडी बिल्ड क्वालिटी मजबूत करने और भटके हुए युवाओं को नशे की लत से दूर कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने में जुटे नेशनल चैंपियन जावेद खान ने गंगे बाबा रोड (मंदिर के पास) में अपने ‘पावर बूस्टर जिम’ को एक नए और अत्याधुनिक अवतार में पेश किया है। इस नेक मुहिम में काम करने वालों का हौसला बढ़ाने और युवाओं में नया जोश भरने के लिए बीजेपी मेयर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर रिबन काटकर जिम के नए परिसर का भव्य उद्घाटन किया। मेयर दीपक बाली ने जावेद खान के सालों के इस सामाजिक योगदान की दिल से सराहना करते हुए कहा कि जो इंसान सैकड़ों युवाओं की हेल्थ को संवारकर अंधेरे में पड़े परिवारों को नई रोशनी दे रहा है, उसका साथ देना और उसके उत्साह को दोगुना करना पूरे शहर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मजबूत और फिट काशीपुर ही एक सशक्त कल का निर्माण कर सकता है और इस नए जिम से शहर के सैकड़ों युवाओं को न केवल एक नशामुक्त माहौल मिलेगा, बल्कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »