हरिद्वार में हाईवे पर अचानक आ गया गजराज: थार पर किया हमला, थम गई गाड़ियों की सांसें!

Advertisements

हरिद्वार में हाईवे पर अचानक आ गया गजराज: थार पर किया हमला, थम गई गाड़ियों की सांसें!

हर्ष सैनी

सामने से तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ रही थीं, लेकिन अचानक जंगल की झाड़ियों से निकला एक विशालकाय साया सड़क के बीचों-बीच आ खड़ा हुआ। चंद सेकंड के भीतर उस सन्नाटे को चीख-पुकार और चीत्कार ने तोड़ दिया। न कोई संभल पाया, न किसी को भागने का रास्ता मिला—देखते ही देखते एक थार कार उस गजराज के निशाने पर आ गई।

Advertisements

धर्मनगरी हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब एक जंगली हाथी अचानक जंगल से निकलकर सीधे मुख्य हाईवे पर आ पहुंचा। सड़क पर हाथी को देखते ही चालकों के हाथ-पांव फूल गए और हाईवे पर दूर-दूर तक गाड़ियों के पहिए थम गए। अफरा-तफरी के इसी माहौल के बीच हाथी अचानक आक्रामक हो उठा और उसने सड़क पर खड़ी एक महिंद्रा थार कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हाथी का यह रूप देख कार सवारों समेत आसपास के यात्रियों की सांसें अटक गईं। गनीमत यह रही कि हाथी की टक्कर के बावजूद कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ और कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। काफी देर तक हाईवे पर तांडव मचाने और दहशत फैलाने के बाद विशालकाय हाथी खुद-ब-खुद वापस घने जंगल की ओर रुख कर गया, जिसके बाद जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।

हाइवे पर हुए इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। श्यामपुर क्षेत्र में आए दिन हाथियों और जंगली जानवरों की बढ़ती आवक से स्थानीय लोग बेहद खौफजदा हैं। गुस्साए ग्रामीणों और यात्रियों ने वन विभाग से मांग की है कि हाईवे पर सोलर फेंसिंग, गश्त और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि समय रहते किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »