बाजपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

Advertisements

बाजपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

उत्तराखंड बाजपुर : बाजपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत सह संयोजिका प्रिया सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत श्री कृष्ण भगवान की सुंदर झांकियां दिखाई गई और महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। बता दें कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की महिलाओं ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर रामराज रोड स्थित बालाजी घाटा मंदिर के समीप कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की प्रांत सह संयोजिका प्रिया सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके उपरांत श्री कृष्ण भगवान के स्वरूप में सुंदर झांकियां दिखाई गई और महिलाओं ने श्री कृष्ण भगवान के स्वरूप के साथ सुंदर डांडिया नृत्य किया। वही कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चे और महिलाओं ने सुंदर झांकियों के माध्यम से श्री कृष्ण जन्म, मटकी फोड़, माखन चोरी और श्री कृष्ण भगवान का नंद गांव की ओर प्रस्थान करने वाले स्वरूपों का मंचन किया। वही इसके उपरांत महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की प्रांत सह संयोजिका प्रिया सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मनाया जाता है इसी के चलते आज कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने घरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *