रामनगर में अवैध खनन माफियाओं पर वन विभाग का ‘हंटर’; DFO और SDO की रणनीति ने तोड़ी तस्करों की कमर

Advertisements

रामनगर में अवैध खनन माफियाओं पर वन विभाग का ‘हंटर’; DFO और SDO की रणनीति ने तोड़ी तस्करों की कमर

अज़हर मलिक

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) तराई पश्चिमी के कुशल निर्देशन और उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) महोदया के बेमिसाल नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम ने आज नदी क्षेत्रों और खनन घाटों पर ‘ब्लिट्जक्रेग’ (अचानक कार्रवाई) करते हुए अवैध धंधेबाजों के होश उड़ा दिए।

Advertisements

घाटों पर छापेमारी: 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और टेंपो जब्त

9 जनवरी को वन सुरक्षा बल की टीम ने नदी क्षेत्र, खनन गेटों और सभी संवेदनशील घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने देवघाट से अवैध खनन में लिप्त 02 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और सत्ता घाट से 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना किसी रायल्टी और प्रपत्र के रंगे हाथों पकड़ा। इन वाहनों को तुरंत ज्वालावन और गुलजारपुर चौकी परिसर में सीज कर दिया गया है। इसके अलावा, दो थ्री-व्हीलर टेंपो को भी अवैध खनन करते हुए पकड़कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।

रेकी करने वाले ‘फिल्डरों’ पर भी गिरी गाज

वन विभाग की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने न केवल माफियाओं, बल्कि उनके मुखबिरों (फिल्डरों) को भी नहीं बख्शा। गुच्ची और त्रिलोक घाट में चेकिंग के दौरान एक बाइक को पकड़ा गया, जो सरकारी वाहनों की रेकी कर रही थी। इस बाइक को जब्त कर कार्यशाला (वर्कशॉप) रामनगर में खड़ा कर दिया गया है।

DFO और SDO की जुगलबंदी ने बदली सूरत

वन क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि तराई पश्चिमी प्रभाग में वर्तमान DFO और SDO की जोड़ी ने वन सुरक्षा को एक नई ऊंचाई दी है। SDO महोदया के धरातल पर उतरकर खुद कमान संभालने और DFO की दूरदर्शी रणनीति के कारण ही आज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशिक्षु वनाधिकारी और वन सुरक्षा बल की टीम ने जिस मुस्तैदी से इस मिशन को अंजाम दिया, वह विभाग की कार्यकुशलता का प्रमाण है।

प्लांटेशन का निरीक्षण और सख्त हिदायत

कार्रवाई के बाद टीम ने रामनगर रेंज के अंतर्गत जुड़का बीट और गांधीनगर खत्ता में पूर्व में किए गए प्लांटेशन का भी बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं, नदी क्षेत्र में बेवजह घूम रहे प्राइवेट वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में वाहन नदी में पाए गए तो उन्हें सीधे सीज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीम में शामिल जांबाज:

इस सफल कार्यवाही का नेतृत्व SDO रामनगर, वन क्षेत्राधिकारी वन सुरक्षा बल और प्रशिक्षु वनाधिकारी ने किया। टीम में ज्वालावन बीट अधिकारी व वन सुरक्षा बल के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *