मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी मांग रहा है 5 हज़ार रुपये, एस डी एम से की शिकायत,

Advertisements

मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी मांग रहा है 5 हज़ार रुपये, एस डी एम से की शिकायत,

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाने के नामपर ग्राम विकास अधिकारी ने 5 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी, पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है।

Advertisements

 

तहसील क्षेत्र के ग्राम गजरौला सैद निवासी निपेन्द्र पुत्र करन सिंह ने शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह को एक प्रार्थना पत्र देकर गांव के ग्राम विकास अधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा है कि 10 सितम्बर 2024 को उसके सगे भाई की रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी।

 

 

 

आरोप है कि वह अपने भाई की मृत्यु के प्रमाण पत्र के लिए गांव के ग्राम विकास अधिकारी के पास गया था जिसपर ग्राम विकास अधिकारी ने उससे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए 5 हज़ार रुपये देने की मांग की। पीड़ित का कहना है कि उसकी बात सुनकर मैंने कहा कि मैं मजदूर और गरीब व्यक्ति हूँ

 

 

 

 

जिसपर ग्राम विकास अधिकारी ने उसे डांट कर भगा दिया और कहा कि जबतक पैसा नहीं देगा मृत्यु प्रमाण पत्र नही बनेगा जिससे शिकायत करनी है कर ले मैं किसी से नही डरता। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से ऐसे अधिकारी को हिदायत देने और उसका प्रमाण पत्र बनवाये जाने की मांग की है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *