उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा पहुंचे सितारगंज, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Sitarganj News : उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष करन महारा सितारगंज पहुंचे वही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन महारा का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव के मद्देनजर चर्चा की।साथी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भाजपा सरकार पर बयानी हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार गरीबों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने का काम कर रही है और खनन माफियाओं को बढ़ावा दे रही है। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें G20 सम्मेलन से पहले दीवारों आदि चीजों को मेहमानों से आने से पहले सजाया गया। वही करन मेहरा ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसदों द्वारा ग्रामों को गोद लेने के लिए एक अभियान चलाया था साथी उत्तराखंड की भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि G20 सम्मेलन के मेहमानों को उत्तराखंड के उन सभी 5 गांव में क्यों नहीं ले जाया गया। जिन गांव को सांसदों द्वारा गोद लिया गया है। जिससे यह पता चलता कि सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांव में कितना काम किया गया है।