टाटा 407 की टक्कर से बाइक सवार घायल

Advertisements

 

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : ओवर टेक करने के चक्कर में टाटा 407 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव मानपुर दत्तराम निवासी अंकित 20 पुत्र श्रीराम अपनी बाइक से ग्राम पीलखपुर गुमानी से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच ग्राम मानपुर दत्तराम के पास ढेला नदी के पुल के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही टाटा 407 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर टूट गया। मौके पर पँहुची पुलिस ने उक्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया जबकि घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

Leave a Comment