छेड़छाड़ व मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप, तहरीर
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : नगर निवासी महिला ने पड़ोसी पर दुकान में तोड़फोड़ व गाली गलौज सहित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सायदा खातून ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा पति व बेटे नमाज़ पढ़ने गए हुए थे तभी उसके पड़ोसी ने गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो हमलवार आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ लात घुसो व लाठी डंडे से पीड़ित को मारपीटकर उसकी दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी तथा पीड़ित की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
चींख पुकार सुनकर आसपास के लोगो को आता देकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।