जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Advertisements

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

फै़याज़ सागरी 

शाहजहांपुर जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। मतगणना की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। मतगणना सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन मंडी रोजा में 4 जून को प्रातः 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी।

Advertisements

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विधानसभावार कक्षों को देखा तथा शेष कार्यो को जल्द पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने मतगणना कक्षों में साफ-सफाई हेतु भी निर्देशित किया। डीईओ ने सीसीसीटीवी कन्ट्रोल रूम सहित ईवीएम तथा वीवीपैट से सम्बन्धित सुरक्षा बिन्दुओं को चेक किया। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाये गये। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *